बंदूक के छर्रो से 11वीं का छात्र हुआ घायल
रायसेन - रायसेन जिले के सांची के हायर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को सुबह लगभग 10.30 बजे गोली चलने से पूरा स्कूल दहशत में आ गया। गोली के छर्रे लगने से एक छात्र घायल हो गया हैं। जानकारी के अनुसार स्कूल के कक्ष क्रमांक 27 के सामने खड़ा छात्र अनिल पंथी, बंदूक के तीन छर्रे लगने से घायल हो गया है। घायल छात्र अनिल पंथी को ईलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया जहां उसका ईलाज किया जा रहा है, छात्र अभी खतरे से बाहर है। पुलिस के अनुसार बंदूक स्कूल के बाहर से चलना बताया जा रहा है। बंदूक चलाने वाले का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
दीवार और अलमारी में छर्रे के निशान -
हायर सेंकेडरी स्कूल के कक्ष क्रमांक 27 में दीवार सहित लोहे की अलमारी में बंदूक के कई छर्रे लगे हैं, जिसके निशान साफ दिखायी दे रहे हैं।
إرسال تعليق