छोटी सी किशमिश के बड़े फायदे


किशमिश नियमित रूप सेवन मानव शरीर लिए बहुत उपयोगी होती है। शरीर में अनेक प्रकार की कमियों को किशमिश दूर करती है।


प्रतिदिन किशमिश का सेवन करने से कई प्रकार के स्वास्थ्य से जुड़े फायदे मिलते हैं। इसमें ऊर्जा प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। आयुर्वेद में भी किशमिश को भिंगोकर उसका पानी पीने के कई फायदे बताए गए हैं। इसे खाने से कई बीमारियों बचाव किया जा सकता है।


किशमिश के फायदे -


कब्ज दूर करती है किशमिश - किशमिश खाने से कब्ज में बहुत फायदा मिलता है। इसे पानी में भिगाकर खाने से कब्ज दूर होता है। अगर आपको कब्ज, एसिडिटी और थकान की समस्या है तो यह काफी फायदेमंद साबित हो सकती है इसका नियमित रूप से सेवन करने से जल्द आपको फायदा नजर आएगा।


खून की कमी दूर करने के लिए- किशमिश में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बीकॉप्लेक्स पाया जाता है जिससे खून की कमी नहीं होती।


ब्लड प्रेशर में फायदेमंद - यदि आपके घर में किसी को उच्च रक्तचाप की समस्या है तो रात को आधे गिलास पानी में 8-10 किशमिश भिगो दें। सुबह उठकर बिना कुछ खाएं किशमिश के पानी को पी लें। आप चाहें तो भीगी हुई किशमिश को खा भी सकते हैं। इससे कुछ दिन में उच्च रक्तचाप की समस्या में आराम मिलेगा।


लीवर रहेगा स्वस्थ - प्रतिदिन किशमिश के पानी का सेवन करना आपके लीवर को स्वस्थ्य बनाए रखने और उसे सुचारू रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित करने का काम भी करता है। साथ ही आपके मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।


वजन बढ़ाने में मददगार - अगर आप अंडरवेट हैं और अपने वजन को बढ़ाना चाहते हैं तो किशमिश का सेवन करने पर किशमिश आपकी मदद कर सकती है। किशमिश रुक्टोज से भरपूर होती है, जो शरीर का वजन बढ़ाने में मदद कर सकती है।


बाल झड़ने की समस्या - एंटीऑक्सीडेंट  से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बालों का झड़ना काफी हद तक कम हो सकता है। एंटीऑक्सीडेंट बालों के रोम को उत्तेजित कर बालों के नुकसान को रोकते हैं। साथ ही बालों के विकास के लिए आवश्यक स्वस्थ कोशिकाओं को भी बढ़ावा देते हैं।


किशमिश के नुकसान -


शारीरिक फायदों के साथ-साथ किशमिश खाने के नुकसान भी हैं। इसका अत्यधिक सेवन करने से निम्नलिखित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जैसे :



  • शरीर का वजन बढ़ना 

  • एलर्जी 

  • दस्त 

  • टाइप-2 डायबिटीज का खतरा आदि


अब तो आप शरीर के लिए किशमिश खाने के फायदों के बारे में जान गए होंगे। किशमिश कई औषधीय गुणों से समृद्ध एक स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ है, जिसे आप अपने दैनिक आहार का हिस्सा बना सकते हैं। अगर आप लेख में बताई गई किसी भी समस्या से पीड़ित हैं, तो आज से ही किशमिश का सेवन करना शुरू कर दें। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि अगर इसके नियमित सेवन से एलर्जी जैसे लक्षण नजर आते हैं, तो इसका सेवन तुरंत बंद कर दें। मधुमेह के मरीज किशमिश का सेवन करने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें। 


Post a Comment

أحدث أقدم