सब्जी के दाम सुनकर व्यक्तियों को आ रहा बारिश में पसीना।
कम आवक के चलते बढ़ी सब्जियों की कीमत।
मंडीदीप। शहर में लगने वाले सब्जी बाजार में सब्जी के दाम सुनकर लोगों को पसीना आ रहा है। इन दिनों अचानक सब्जी के दाम आसमान छू रहे है। जो 10 से 15 दिन पहले के दामों की तलना में चार गना तक बढ़ गए हैं। जिससे लोगों को हरी सब्जी खरीदना जेब पर भारी पड़ रहा है। सब्जी ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया हैं। 10 से 15 दिन में जहां टमाटर 40 से 60 रूपए किलो पहुंच गया हैं, वहीं धनिया 100 से 300 रूपए किलोग्राम पहुंच गया हैसब्जियों की कीमत देख लोग हैरान हैं। लहसुन, गिलकी, भिंडी, बैंगन आदि के दामों ने तेजी से रफ्तार पकड़ी हैं। बताया जा रहा है कि कम आवक के चलते कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई हैंसब्जी विक्रेताओं का कहना है कि सब्जियों की कीमतों में अभी ओर वृद्धि हो सकती हैसब्जी विक्रेता रमेष का कहना है कि बरसात में सब्जियां अधिक समय तक नहीं रखी जा सकती। बारिष का पानी सब्जियों को खराब कर देता हैं। बेल वाली सब्जियां तो जल्दी खराब होती हैं।
बाहर से नहीं आ पा रही है सब्जी
सब्जी विक्रेता गोविंद कुषवाहा का कहना है कि बारिष में सब्जियां कम आ रही । दूसरे राज्यों एवं दूर दराज के इलाकों से आने वाली सब्जियां नहीं आ पा रही है।
ये है ये है सब्जियों के दाम
सब्जी 15 दिन पहले वर्तमान दाम
टमाटर 40 रूपए किलो 60 रूपए किलो
गिलकी 40 रूपए किलो 80 रूपए किलो
भिंडी 30 रूपए किलो 40 रूपए किलो
गोभी 50 रूपए किलो 80 रूपए किलो
लौकी 20 रूपए किलो 30 रूपए किलो
प्याज 20 रूपए किलो 30 रूपए किलो
खीरा 15 रूपए किलो 20 रूपए किलो
हरी मिर्च 40 रूपए किलो 60 रूपए किलो
बैंगन 40 रूपए किलो 60 रूपए किलो
अरबी 30 रूपए किलो 80 रूपए किलो
लहसुन 80 रूपए किलो 160 रूपए किलो
धनिया 100 रूपए किलो 300 रूपए किलो
إرسال تعليق