हिन्दू उत्सव समिति चुनाव


 



अजीत सिंह चौहान के सिर पर सजा हिउस के अध्यक्ष का ताज

 


 

 

मंडीदीप - शहर में रविवार को श्री हिन्दू उत्सव समिती के चुनाव नेषनल हाईवे स्थित कृषि उपज मंडी में सम्पन्न कराएं गए। यहां सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक चले चुनाव में हिन्दू उत्सव समिती के 411 सदस्यों में से 406 सदस्यों ने मतदान किया। मतदाताओं ने अध्यक्ष सहित अन्य 6 पदों के लिए वोट डाले। दोपहर 3 बजे मतदान समाप्त होने के बाद शाम 4 बजे से प्राप्त मतों की गिनती शुरू की गई। जिसमें सबसे पहले सहकोषाध्यक्ष पद के लिए हुई गणना में सरदार सिंह चौहान ने 249 मत प्राप्त किए। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर केके चौबे ने 209 मत, सचिव पद पर अषोक कुमार भार्गव ने 191 मत और उपाध्यक्ष पद पर हिमांषु चौकसे ने 239 एवं शुभम खटिक ने 214 मत प्राप्त किए। वहीं मतगणना के अंतिम दौर में अध्यक्ष पद के लिए वोटों की गिनती प्रारंभ की गई। जिसमें अजीत सिंह चौहान (छूट्टी भैया) ने 202 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी उद्यमसिंह पाल (टिल्लू पाल) को 61 वोटों से हराया।


समिती के इतिहास में पहली बार हुआ मतदान - सन 2000 में गठित हुई हिन्दू उत्सव समिती में यह पहली बार हुआ जब अध्यक्ष सहित अन्य पदो के लिए चुनाव कराया गया। नही तो अभी तक सर्वसहमति से ही अध्यक्ष सहित अन्य पदो के लिए व्यक्तियों का चयन किया जाता था।




 


 

Post a Comment

أحدث أقدم